डेस्क- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में राष्ट्रीय एथलीट और हॉकी खिलाड़ी जूली यादव की मौत हो गई. सिलेंडर लदा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है
.बताया जा रहा है कि जूली एलडीए कॉलोनी सेक्टर-आई के एलपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं और रविवार को वहां आयोजित होने वाली आठ शाखाओं की इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की इंचार्ज थीं. जूली सुबह स्कूल पहुंचीं लेकिन वहां पता चला कि उनका मोबाइल फोन घर पर छूट गया है.
वह अपनी होंडा शाइन बाइक से मोबाइल लेने घर लौटने लगीं. जैसे ही वह मौदा मोड़ के पास पहुंचीं, एक सिलेंडर से लदा ट्रक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारा. इतनी जोरदार टक्कर के कारण जूली सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी मौत घोषित कर दी. जूली के परिवार में मातम छा गया. उनके पिता अजय यादव और मां बेसुध हैं. वहीं, एलपीएस स्कूल के प्रिंसिपल राकेश सिंह ने कहा कि जूली अप्रैल में स्कूल में शामिल हुई थीं और चैंपियनशिप की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है. CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक चालक को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही थी.








