रांची- रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है. आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तंज कसा है. मनोज पांडेय ने कहा कि उपचुनाव में हार का ठीकरा अपने ऊपर न फूटे, इसलिए भाजपा के स्टार प्रचारक घाटशिला नहीं पहुंचे. उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि एक दो-लोग दूसरे राज्यों से आये थे, जिन्हें उनके अपने राज्य में कोई नहीं जानता.
उन्होंने कहा कि इस बार झामुमो उम्मीदवार सौमेश चंद्र सोरेन की जीत 2024 में झामुमो को मिली जीत से भी ज्यादा शानदार होगी. उन्होंने कहा कि 2025 में हम 2024 से दोगुने वोटों से जीतेंगे और यह हार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में पहले से ही इतने स्टार प्रचारक हैं कि झामुमो-कांग्रेस के नेता उनसे डरते हैं. उन्होंने कहा कि यह सच है कि किसी भी चुनाव में उम्मीदवार नहीं, बल्कि पार्टी या संगठन हारता है. घाटशिला उपचुनाव भाजपा जीतेगी, बाबूलाल मरांडी या चंपाई सोरेन नहीं.








