नवादा- बिहार के नवादा में राजद नेता की कार पर फायरिंग की घटना सामने आयी है. राजद नेता और मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की.
इस हमले में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अवधेश महतो गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए. मामला जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पंचोहिया गांव के पास शनिवार देर रात की है.
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है साथ ही 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर नवादा में चक्का जाम किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें नवादा में 5 विधानसभा, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारिसलीगंज है. इन सभी सीटों पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होनी है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है इस बीच यह घटना सामने आयी है. घटना के बाद विपक्ष सत्ताधारी दल पर कई आरोप लगा रहा हैं.








