पटना- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को मतगणना होगी।
दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक रहेगी।
राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर यानी मंगलवार को मतदान होगा। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले की 122 सीटों पर मतदान होने हैं। यहां 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरे चरण के लिए निर्वाचन विभाग ने कुल 45,399 बूथ बनाए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर मतदान का समय घटा दिया गया है।
निर्वाचन विभाग के मुताबिक 19 विधानसभा क्षेत्रों के 4003 बूथों पर शाम 4 बजे तक और बोधगया के 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। शेष 41,290 बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
संवेदनशील घोषित किए गए 4109 बूथों में कटोरिया के 121, बेलहर के 140, चैनपुर के 430, चेनारी के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरूआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज के 354, बाराचट्टी के 36, रजौली के 399, गोविंदपुर के 404, सिकंदरा के 376, जमुई के 396, झाझा के 413 और चकाई के 410 बूथ शामिल हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








