मुंगेर- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में अकेले 243 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का दावा किया था. प्रशांत ने उम्मीदवार भी दिए लेकिन लगातार प्रशांत किशोर के प्रति उनके दल के नेताओं का भरोसा कम हो रहा है और वह पार्टी छोड़ रहे हैं. मुंगेर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है. उनके उम्मीदवार ने उम्मीदवारी और पार्टी दोनों छोड़ दी है.
जन सुराज पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर ने मुंगेर विधानसभा सीट पर अति पिछड़ा अथवा धानुक समाज से आने वाले प्रखर नेता संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया था.
पहले चरण के चुनाव से ठीक 1 दिन पहले संजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया. संजय सिंह ने मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय को समर्थन देने का ऐलान किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके पहले ब्रह्मपुर से भी उनके उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया था. मुंगेर विधानसभा सीट से कुल 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. आरजेडी से अविनाश कुमार विद्यार्थी, बीजेपी से कुमार प्रणय चुनावी मैदान में हैं. वहीं एआईएमआईएम से मोनाजिर हसन भी किस्मत आजमा रहे हैं. मोनाजिर हसन पूर्व सांसद हैं.








