पटना- राजधानी पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की थोड़ी देर में ही रोड शो होने वाला है. इससे पहले प्रधानमंत्री की दो चुनावी सभाएं हो चुकी हैं. आरा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया, राजद के जंगल राज्य की पहचान जिन चीजों से होती है- वह कट्टा और करप्शन है.
मैं सोशल मीडिया पर एक बिटिया का वीडियो देख रहा था, वह बेटी बोली यहां जब कुछ महीने के लिए राजद सरकार में शामिल हुई थी तो उसे बिटिया ने उतने में ही जंगल राज का ट्रेलर देख लिया था. बिटिया से छेड़खानी व्यापारियों से लूटपाट रंगदारी सबको मौका मिलते ही राजद वाले मैदान में उतर आते हैं.
साथियों भोजपुरी वीर कुंवर सिंह जैसे क्रांतिवीर की धरती है, सच्चिदानंद सिन्हा जी जैसे सेनानियों की धरती है, भोजपुरी ने 1857 के क्रांति का क्रांतिवीर दिया. जिसने संविधान सभा का पहला अध्यक्ष दिया उसे क्षेत्र को राजद ने कट्टा-कटुता को संस्कार को शासन और करप्शन का अड्डा बना दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साल 2005 से पहले के 15 वर्षों में अति पिछड़ा के बच्चों को आतंक की आग में चौक दिया और राज्य लोग बिहार के विकास की बात करने की हिम्मत दिखाते हैं.’
PM ने आगे कहा, ‘साथियों मैं आपको यही भोजपुर जिले के लिए घटना याद दिलाता हूं, 2004 का नवंबर का महीना था. यहां के तरारी ब्लॉक की एक डिस्पेंसरी में एक डॉक्टर साहब बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने में व्यस्त थे. यह काम करते-करते उनको देर हो गई, देर शाम को जब वह घर के लिए निकले तो रास्ते में हथियार के दम पर कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया.
सेवा करने वाले डॉक्टर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे थे. साथियों जंगल राज के दौरान ऐसे ही करीब 37,000 लोगों का अपहरण हुआ था. दूसरों का जीवन बचाने वाले डॉक्टर को अपना जीवन बचाने के लिए बॉडीगार्ड लेकर चलना पड़ता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीतीश जी और एनडीए सरकार बहुत मेहनत से बिहार को उसे मुश्किल दौर से बाहर निकाल कर लाए हैं. साथियों की राजनीति आई तो कांग्रेस की पहचान सिखों के काट ले आम से जुड़ी है.’








