डेस्क- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया जहां 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भगदड़ मचने से हुआ.
बताया जा रहा है कि एकादशी के मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस दौरान रेलिंग टूट गया जिससे यह हादसा हुआ. इस हादसे में 8 महिलाएं और 2 बच्चों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर पहली मंजिल पर है, जिसका आने-जाने का रास्ता एक ही है। भारी भीड़ के दौरान रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। इससे भगदड़ मच गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, श्रीकाकुलम के एसपी केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि यह मंदिर निजी जमीन पर बना है. मंदिर के संचालक ने प्रशासन या पुलिस को आज के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी थी. अगर पहले बताया जाता तो सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकते थे।
इधर, सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर के प्रशासक हरिमुकुंद पांडा पर ‘गैर-इरादतन हत्या’ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








