रांची- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को रांची के बुंडू में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने शनिवार को अचानक रिम्स पहुंच गए.
उन्होंने रिम्स में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान मंत्री ने सड़क हादसे में घायल लोगों का बेहतर इलाज का निर्देश दिया.
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने घायलों को व्यक्तिगत स्तर से आर्थिक मदद भी प्रदान की.उन्होंने कहा कि “दुर्घटना में मारे गए परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का निरीक्षण किया. इस दौरान ब्लड बैंक समेत विभिन्न वार्ड जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया. मरीजों और उनके परिजनों से बात कर उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की. निरीक्षण के दौरान डॉ. इरफान ने RIMS निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल जनता की सेवा के लिए हैं, अधिकारियों के आराम की जगह नहीं है.उन्होंने कहा कि कुछ निजी अस्पताल 4–5 लाख रुपये तक वसूलने के बाद मरीज को RIMS भेज देते हैं, जो गंभीर अपराध है.
उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अस्पतालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी. इसके लिए नियमावली और निगरानी तंत्र तैयार किया जा रहा है. कोई भी मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








