रांची- राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में रहने वाले एक जमीन कारोबारी ने आत्महत्या की कोशिश की है. गंभीर अवस्था में जमीन कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कारोबारी का नाम कैशर अमीन है.
मिली जानकारी अनुसार, पुंदाग ओपी क्षेत्र के अमन ग्रीन सिटी में रहने वाले जमीन कारोबारी कैशर अमीन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.
कैसर के दोस्तों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह (कैशर) अपने घर में ही थे कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. लोग जब दौड़कर कैशर के पास पहुंचे तो उसके सीने से खून निकल रहा था और उनकी लाइसेंसी पिस्टल पास में ही पड़ी हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कैशर को घायल अवस्था में देखकर उसके घर में चीख पुकार मच गई. जल्दबाजी में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.कैसर के दोस्तों ने बताया कि कुछ दिनों से कैशर डिप्रेशन में चल रहा था. डिप्रेशन में ही आकर उसने अपनी जान देने की कोशिश की है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कैसर के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया गया है. एफएसएल की टीम के द्वारा कैशर के कमरे और हथियार की जांच पूरी की गयी.








