बिहार- मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने बिहार के डीजीपी और पटना के डीईओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच का निर्देश दिया है।
निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मोकामा की इस घटना की पूरी जांच कर तत्काल रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ। आयोग ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित करती हैं।
बता दें कि गुरुवार को मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रचार के दौरान गोलीबारी की घटना में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनके पैर में गोली लगी थी लेकिन पैर में गोली लगने से किसी की मौत नहीं हो सकती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।








