मोकामा- मोकामा में जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। गुरुवार को तारतार गांव में हुई इस हत्या के बाद शुक्रवार को उनकी शव यात्रा के दौरान भी हिंसा भड़क उठी।
जानकारी के मुताबिक, शव यात्रा के दौरान पंडारक के पास दुलारचंद यादव के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। दुलारचंद के समर्थकों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चलाई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि दुलारचंद यादव पिछले कुछ दिनों से जनसुराज प्रत्याशी लल्लू मुखिया के समर्थन में सक्रिय थे और मोकामा के बाहुबली व एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते गुरुवार को तारतर गांव में उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई और बाद में गोली मार दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हत्या के बाद मृतक के पोते रविरंजन यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है।
इधर, दुलारचंद यादव के घर की महिलाओं ने भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनंत सिंह ने ही उनकी हत्या करवाई है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।
घटना के बाद मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार गश्त तेज कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








