रांची- भाजपा विधायक चंपाई सोरेन को कोल्हान टाइगर की उपाधि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने तंज किया है. उन्होंने कहा कि वो भाजपा रूपी सर्कस पार्टी के पिंजरे में बंद शेर की तरह हो गए हैं. अब चंपाई सोरेन टिकट खरीदकर देखने वाले टाइगर बनकर रह गए हैं.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले दिनों चंपाई सोरेन के आह्वान पर कोल्हान बंद को वहां की जनता ने ही नकार दिया. इससे साफ है कि अब उनकी साख वैसी नहीं है.
सुप्रियो घाटशिला उपचुनाव पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, हर चुनाव में हमारी तैयारी एक ही तरह को होती है, हमारे नेता और कार्यकर्ता, हमेशा जनता के बीच ही होते हैं. उन्होंने दावा किया कि झामुमो प्रत्याशी के रूप में सौमेश सोरेन इस बार 50 हजार वोटों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा कहीं रेस में ही नहीं है. घाटशिला की महान और प्रबुद्ध जनता को यह मौका मिला है कि उनको दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन दोनों को श्रद्धांजलि देना है. झामुमो नेता ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार जीत झामुमो की होगी चाहे भाजपा का कोई नेता कितना भी तड़क भड़क कर ले.








