रांची- बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अंदर सीटें नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे.
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि हमें चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं दिया गया. ऐसी स्थिति में वहां महागठबंधन को हमारे स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जरूरत ही नहीं है और ना ही इस संदर्भ में उन्हें कोई आमंत्रण मिला है.
अगर जरूरत होगी, परिस्थितियां बनेगी तो हमारे नेता निर्णय लेंगे. लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है पार्टी ने अब तक कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया है.अगर हम बिहार में चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं तो चुनाव प्रचार किसका करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार चुनाव में जरूर स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उनसे संपर्क किया गया है. उन्होंने महागठबंधन के अंदर कोई नाराजगी नहीं होने का दावा करते हुए ऑल इज वेल की बात कही है.








