पटना- मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी है. हत्याके बाद से मोकामा में तनाव का माहौल है. हत्याकांड को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इस बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, गुनाह करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोकामा के साथ-साथ गया के टिकारी की घटना का जिक्र किया है। नीरज कुमार ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव नजदीक आ रहा हैं।
ऐसी स्थिति में गयाजी के टिकारी में जीतनराम मांझी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर कायराना हमला किया गया था। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। अनिल कुमार अतिपिछड़ों के टोला में राजनीतिक कार्यक्रम के संवाद में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीरज कुमार ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोकामा टाल क्षेत्र के इलाके में जो भी घटना हुई वह निश्चित रूप से चिंतनीय और पीड़ाजनक है। पुलिस इस मामले में यथायोचित कार्रवाई करेगी। बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के पुलिस कार्रवाई करेगी।
हम आम लोगों से यह अपील करते हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आपसी वैमनस्य से नहीं नीतियों के आधार पर मतदान करने का अधिकार लोकतंत्र में है। चुनाव आयोग अपने अधिकार क्षेत्र में यथोचित निर्देश भी देगा। सामाजिक स्वभाव बरकरार रखना आवश्यक है। अपराध जिसने भी किया है, उसने गुनाह किया है और गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








