डेस्क- मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की मौत हो गई है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में उसे गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि पवई के RA स्टूडियो में रोहित आर्य ने 17 बच्चों समेत कुल 19 लोगों को किडनैप कर लिया था. पवई के RA स्टूडियो में बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था लेकिन वहां उन्हें बंधक बना लिया गया. बच्चों को बंधक बनाने की जानकारी जैसे ही मुंबई पुलिस को मिली, पुलिस तुंरत हरकत में आई और बच्चों को सकुशल बचा लिया.
इस बीच रोहित आर्य ने अपने पास मौजूद एयर गन से गोलियां चलाईं और उसके बाद पुलिस अधिकारियों को उसे नियंत्रित करने के लिए उस पर गोलियां चलानी पड़ीं, जिससे वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








