पटना- वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक चलाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मौके से पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता (ससुर) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक्का की पहचान एराजीकनचनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की 27 वर्षीय पत्नी दिव्या कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात से ही मोबाइल पर फेसबुक देखने के विवाद को लेकर दिव्या और पति अभिषेक के बीच विवाद हुआ. इस बीच आरोपी पति ने बेरहमी से पीट-पीट उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना आज सुबह में मृतक के पिता मनोज सिंह को दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही मृतक के पिता वहां पहुंचे और घटना की जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है।








