पटना- तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर चुनावी रिश्वत देने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा, “ये सरकार खुलेआम महिलाओं को रिश्वत दे रही है. पूरा देश देख रहा है कि चुनाव आयोग कैसे पर खामोश है.
तेजस्वी ने चुनाव आयोग की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा, “चुनाव आयोग क्या कर रहा है, ये पूरे देश की जनता देख रही है. बिहार चुनाव को लेकर शुरू से मनमानी हो रही है. चुनाव आयोग अभी भी विपक्ष की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. इसका मतलब साफ है कि वो सत्तापक्ष के लिए काम कर रहे हैं.”
तेजस्वी ने कहा, “इस बार बिहार की जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी. ये लोग बिहार को केवल कब्जाना और हथियाना चाहते हैं. बिहार को इस बार बिहारी ही चलाएगा न कि कोई बाहरी.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा, “हमको सिर्फ बिहार को आगे लेकर जाना है. हम बिहार की जनता से हाथ जोड़कर कहते हैं, मौका है, इस बार बिहार को बनाने का मौका है. अगर ये लोग दोबारा आ गए तो बिहार और पीछे चला जाएगा.”
बता दें राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है, जिसे विपक्ष चुनावी लाभ के लिए रिश्वत बता रहा है. चुनाव आयोग ने अब तक इस पर कोई रोक नहीं लगाई है, जिस पर तेजस्वी सवाल उठा रहे हैं.








