पटना- बिहार के मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे दुलारचंद यादव की सरेआम हत्या कर दी गई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या की बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी अनुसार, दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट प्रियदर्शी पीयूष के समर्थन में प्रचार करने निकले थे. इसी बीच तार तर गांव के पास संदिग्ध हालत में उनका शव मिला.
समर्थकों का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर हमला हुआ और उनको गोली मार दी गई. इस घटना के बाद समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है. वहीं, जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कई पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








