रोहतास- बिहार के काराकाट विधानसभा सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं. ऐसे में यह सीट जहां चर्चा का विषय बना हुआ है वही, अन्य दलों के लिए चिंता का सबब भी.
गुरुवार को भोजपुरी गायक और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी काराकाट से जेडीयू प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने काराकाट पहुंचे।
मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए का खेल बिगाड़ने के लिए ज्योति सिंह को मैदान में उतारा गया है लेकिन काराकाट की जनता काफी समझदार है. एक भी वोट को बर्बाद नहीं होने देना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष वोट काटने के लिए बीच का एक साजिश रच रहा है. काराकाट की जनता बहुत समझदार है. व्यक्तिगत रूर से हम सबका सम्मान करते हैं लेकिन इस समय बिहार को एनडीए की जरूरत है. ऐसे बहुत जगह लोग खड़ा किए गए हैं, जो लोग एनडीए का कैसे भी खेल बिगाड़ना चाहते हैं. ये जो छोटी-छोटी साजिशे हैं, उससे हमें सावधान रहना है.
ज्योति पवन सिंह के रिश्तों को लेकर कहा कि वे ईश्वर से मनाते हैं कि ज्योति और पवन के संबंध बेहतर हो जाए. वे लोग पहले की तरह ठीक से रहने लगे लेकिन विपक्ष के साजिश का शिकार नहीं हो. मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार को एनडीए की जरूरत है, क्योंकि एनडीए की सरकार ही राज्य में विकास कर सकती है.








