डेस्क- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक सीबीआईसी (CBIC) से बर्खास्त अधिकारी रोहित कुमार शर्मा को 27 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे 21.5 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 27 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी अनुसार, रोहित को जनकपुरी स्थित जनक सिनेमा के पास से पकड़ा गया है. वह ड्रग्स की खेप सौंपने की तैयारी में जुटा था. तलाशी में उसके पास से 44 लाख रुपये नकद, एक कार व एक स्कूटी भी बरामद हुई है. पूछताछ में पता चला है कि यह खेप थाईलैंड से मंगाई गई थी और दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में इसकी सप्लाई की जा रही थी.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि ड्रग्स की बिक्री से कमाई गई रकम हवाला व क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजी जा रही थी. पुलिस अब उन बैंक खातों व डिजिटल वॉलेट्स की जांच कर रही है, जिनसे करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








