डेस्क- मुंबई में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ. यह घटना आर ए स्टूडियो में हुई, जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है.
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले चार से पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था. आज उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या ने कहा कि मैं कोई आतंकी नहीं हूं। मैं एक कॉमन मैन हूं। मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं। कुछ लोगों से बात करनी है। मैं अकेला नहीं हूं।
मेरे साथ और भी लोग हैं। गलती मेरी तरफ से नहीं, आपकी तरफ से हो रही है। मैं इस स्टूडियो को आग लगा दूंगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी की मांग क्या है.
पुलिस ने स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया है. स्टूडियो के बाहर हाई अलर्ट का माहौल है और अधिकारी लगातार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीति बना रहे हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम हर संभव कोशिश में जुटी हुई है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








