बिहार- औरंगाबाद पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस की वर्दी में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शख्स के मोबाइल से पुलिस की वर्दी में फोटो, फर्जी नियोजन पत्र और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान भोजपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आईपीएस अजय चौधरी सुरक्षा कर्मियों के साथ देव सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। तभी बातचीत के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को शक हो गया।
उन्होंने अजय चौधरी से आईडी कार्ड दिखाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद उसे पकड़कर नगर थाने लाया गया और जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसने खुद पुलिस को बताया कि वो आईपीएस अफसर नहीं है। हैदराबाद से होटल मैनेजमेंट करने के बाद वो वही जॉब करता था। फिर बाद में सेना और आईपीएस अफसर की वर्दी पहनकर लोगों को धोखा देने लगा। हैरानी की बात यह है कि बारूण थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी से शादी का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिया था।
मामले का खुलासा होने के बाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरू में अजय चौधरी पर शक नहीं हुआ, क्योंकि कॉन्फिडेंस से वो खुद को आईपीएस बताया था। लेकिन जब पुलिस पदाधिकारियों ने उससे बातचीत की तब भेद खुल गया। सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के बयान के आधार पर फर्जी आईपीएस अजय चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








