पटना- चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने 10 नेताओं को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
ये लोग बगावत कर या तो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या गठबंधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इनमें एक वर्तमान विधायक भी शामिल हैं.
बता दें कि 27 अक्टूबर को 27 बागी नेताओं को पार्टी से आरजेडी ने बाहर निकाला था और आज 29 अक्टूबर को 10 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता राजद ने दिखाया है। अभी तक कुल 37 नेताओं को आरजेडी ने निष्कासित कर दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय जनता दल ने जिन 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है, उनमें डेहरी से मौजूदा विधायक फतेह बहादुर सिंह, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार (नालंदा), मो. सैय्यद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां (बिहार शरीफ), पूर्व विधायक मो. गुलाम जिलानी वारसी (कांटी), पूर्व विधायक मो. रियाजुल हक राजू (गोपालगंज), प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल (पूर्णिया), विरेंद्र कुमार शर्मा (सिंहेश्वर), प्रवण प्रकाश (मधेपुरा), महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव जिप्सा आनंद (भोजपुर) और राजीव रंजन उर्फ पिंक (भोजपुर) शामिल हैं.








