गया- बिहार के गया में एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. हमले में हम प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक अनिल कुमार के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अनिल कुमार को चोट आने की भी सूचना है.
वहीं, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना टिकारी प्रखंड के दिघौरा गांव की है.
वहीं प्रत्याशी अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार करने निकला था. रास्ते में हमला कर दिया गया. लोगों में मेरे काफिले को रोका और मुझे कहा, उतरो. जैसे ही हम उतरे हमला कर दिया. ईंट-रोड़े आदि चलाने लगे. इस हमले में मेरा हाथ फैक्चर हुआ. पैर में भी चोटे हैं. कई समर्थक घायल हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम प्रत्याशी के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि हम पार्टी की मऊ में सभा थी. कार्यक्रम से लौटने के दौरान टिकारी प्रखंड के पंचानपुर थाना अंतर्गत बेलमा पंचायत के दिघौरा गांव में हमारे काफिले को रोककर हमला कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि रोड़ेबाजी के साथ-साथ गोलीबारी की भी घटना हुई है. काफिले में शामिल लोगों को बंधक बनाने की भी कोशिश हुई है. जिस वजह से समर्थकों और आसपास के लोगों में नाराजगी है. कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
इस संबंध में टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. छानबीन के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








