मुजफ्फरपुर- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की . मुजफ्फरपुर में राहुल गाँधी ने आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव के साथ मंच साझाकिया.
अपने भाषण में राहुल गाँधी ने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं लेकिन आज भी ये प्रदेश सबसे पिछड़ा है. ऐसे में नई सोच वाली सरकार की जरूरत है.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल असल में भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है. बीजेपी जैसा चाहती है, बिहार के मुख्यमंत्री वैसा ही करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में 20 साल से सरकार चलाने वाले नीतीश कुमार खुद को अतिपिछड़ा कहते हैं, लेकिन उन्होंने 20 साल में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया. कांग्रेस नेता ने भीड़ से पूछा कि क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां अडानी को 1-2 रुपए में जमीन दे दी जाए और युवाओं को रोजगार न मिले?
राहुल गाँधी ने कहा, बिहार के लोग हर जगह काम करते हैं, अपने मेहनत से निर्माण करते हैं तो फिरउनपर मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए. हमें ऐसा बिहार चाहिए.’
वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी वोट के लिए कुछ भी करेंगे. आप कहोगे नरेंद्र मोदी जी आप ऐसा ड्रामा करो, वोट के लिए वो कर देंगे. राहुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आप मोदी जी को वोट देना का वादा करके स्टेज पर डांस करवायेंगे तो मोदी जी डांस भी कर देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








