डेस्क- चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश से गुजरकर ओडिशा पहुंच गया है। इसका असर चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में हो रहा है।
मंगलवार शाम को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के तट से टकराया था। इसके बाद वह तबाही के निशान छोड़ गया। कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। घरों को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश, भूस्खलन और संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की खबर है. चक्रवाती तूफान में पड़ोसी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होकर गुजर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चक्रवात मोन्था के कारण हुई भारी बारिश और तेज हवा ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है. इससे बाढ़, सड़कें अवरुद्ध और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. कडप्पा जिले में कुंडू नदी का बहाव तेज है. इससे पुल डूब गए और वाहनों की आवाजाही बाधित हुई. एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद की गई.
मछलीपट्टनम में ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि चक्रवात के दौरान जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सुरक्षा एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति जानबूझकर बंद की गई थी.
उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, हमने बिजली बहाल करना शुरू कर दिया है.’ उन्होंने आगे कहा कि तेज़ हवाओं ने कई बिजली के खंभे गिरा दिए हैं और कुछ सबस्टेशनों में पानी घुस गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोपहर तक पूरी तरह से बिजली बहाल हो जाने की उम्मीद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. चक्रवात मोन्था के प्रभाव से हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में बारिश हो रही है. इसके कारण सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात बाधित हो रहा है.
बुधवार को तटीय आंध्र और तेलंगाना के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया. चक्रवात के प्रभाव के कारण पूरे आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. खासकर तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश होगी.








