रांची- झारखंड आर्म्ड फोर्स-2 के एक जवान ने रांची में आत्महत्या कर ली है. घटना रांची के विस्थापित कॉलोनी स्थित जवान के आवास पर की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
जानकारी अनुसार, जैप-2 के जवान शिव पूजन रजवार ने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली. जैप जवान शिव पूजन रजवार के आत्महत्या की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली.
कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने की वजह से कुछ लोगों ने खिड़की से देखा तो जैप जवान मृत दिखा. स्थानीय लोगों के द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मृतक शिवपूजन बोकारो के पेटरवार के रहने वाले थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर पहुंचे हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि जैप-2 के जवान शिवपूजन रजवार का शव बरामद हुआ है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि पारिवारिक विवाद की वजह से शिवपूजन तनाव में चल रहे थे. एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.








