डेस्क- असम के कोकराझार और सालाकाटी रेलवे स्टेशन के बीच देर रात एक जोरदार धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट रात करीब 1:00 बजे हुआ.
इस विस्फोट के बाद रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ब्लास्ट के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची. अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में आईईडी ब्लास्ट की आशंका जताई है.
धमाका इतना तेज था कि रेलवे लाइन के टुकड़े हो गए. इस घटना के कारण 8-10 ट्रेनें देरी से चली. सुबह 5:25 बजे तक ट्रैक को बहाल कर दिया गया और सुबह 5:30 बजे सामान्य रेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई. रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है.
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बम किसने और क्यों लगाया. इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये कोई आतंकी साजिश तो नहीं.
हालांकि, अधिकारियों ने इस धमाके को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. इस धमाके से जुड़ी कोई भी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








