पटना- छठ पूजा को लेकर पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। 27 और 28 अक्टूबर को दो दिनों तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा, ताकि घाटों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों और आमजन से अनुरोध है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।
बताया गया कि कारगिल चौक से दीदारगंज (पूरब) तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक (आपातकालीन और प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर)। अशोक राजपथ के सभी एंट्री पॉइंट बंद रहेंगे। खजांची रोड से केवल छठ व्रतियों के वाहन पटना कॉलेज व साइंस कॉलेज परिसर तक जा सकेंगे (पार्किंग हेतु)।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कारगिल चौक से शाहपुर (पश्चिम) तक छठ व्रतियों के सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन अनुमत रहेगा। मोर्चा रोड और पूरब दरवाजा की ओर जाने वाले वाहनों को गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे और पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क किया जाएगा।
दीदारगंज से अशोक राजपथ तक केवल व्रतियों के वाहन प्रवेश कर सकेंगे। कटरा बाजार समिति प्रांगण में पार्किंग होगी। मारूफगंज, मंसूरगंज, जल्ला, मालसलामी क्षेत्र के स्थानीय व्रती: मालसलामी टीओपी/ओपी साह के पास जेपी गंगा पथ के सिंगल लेन में पार्किंग। पैदल घाट तक जाएंगे।
दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित 28 अक्टूबर: सुबह 3 बजे से 6 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा. भारी वाहन (बस, ट्रक, हाईवा, जेसीबी आदि) का प्रवेश निषेध जेपी सेतु से पटना आने वाले वाहन: गंगा पथ पर नहीं उतर सकेंगे, वे सीधे अशोक राजपथ की ओर भेजे जाएंगे
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आमजन को सलाह दी गई है कि महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करें। दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों लेन पर सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। किसी भी वाहन को जेपी गंगा पथ पर पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।








