नालंदा- शेखपुरा के 169 विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के पास से नालंदा में एक करोड़ 45500 रूपए ज़ब्त हुए हैं. : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को पूछताछ के बाद नगदी और चेक को ज़ब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
मामला हरनौत थाना क्षेत्र पटना से शेखपुरा की ओर जाने वाली सरमेरा-बिहटा फोरलेन मार्ग की है. व्यक्ति की पहचान शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र 169 के निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार के तौर पर हुई है. भुगतान पाने वाले का अकाउंट का नंबर अंकित नहीं है. जिसे जप्ति सूची बनाकर जप्त किया गया है.
हरनौत थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई है. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के पास से बरामद 37 चेक और नगदी का सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से ज़ब्त कर ली गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे बताया कि विजय कुमार ज़मीन कारोबार से जुड़े हैं. और वे पटना से शेखपुरा की ओर जा रहे थे. तभी वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई है.
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इतनी बड़ी रकम का मिलना वो भी निर्दलीय प्रत्याशी के पास से यह संदेह की स्थिति बनाता है जिसको लेकर इनकम टैक्स के अधिकारी मामले का जांच में जुट गए हैं.








