सीवान- सीवान में पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के वाहन से हथियार बरामद किया है.पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिस्टल और एक रायफल बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि हथियार जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पुरानी बाजार निवासी राज किशोर गुप्ता नामक व्यक्ति है जो महाराजगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.
दरअसल, चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. चाहे वह टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी राजकिशोर गुप्ता के चार पहिया वाहन स्कोर्पियो की पुलिस के द्वारा चेकिंग की गई जिसमें हथियार बरामद हुआ है. चेकिंग में एक पिस्टल एव एक रायफल मिलने की बात बताई जा रही है.
जानकारी अनुसार, हथियार बिना परमिशन के ही लाए जा रहे थे. पुलिस के द्वारा हथियार के कागजात मांगने पर नही दिखाने पर हथियार जप्त किए गए हैं. वही हथियार को जप्त कर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








