धनबाद- धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकाल लिया गया है.
इस हादसे में मारे गये दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई बताये जा रहे है. इनमें एक का नाम सिद्धार्थ भारती है, जिसकी उम्र करीब दो साल है. वहीं दूसरे बच्चे का नाम राजवीर है, जिसकी उम्र करीब ढाई साल है.
ये घटना टुंडी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित राजबाड़ी के नजदीक तालाब की है. मंगलवार को जहां दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब में चले गए और पानी में डूब गए.परिजन काफी देर तक इधर उधर खोजते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घंटों बीत जाने के बाद किसी ने सूचना दी कि तालाब में एक बच्चे का शव पानी के ऊपर नजर आ रहा है. जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए.
तालाब में पानी के दिखाई दे रहे एक बच्चे का शव बाहर निकाला गया. तालाब में पानी के अंदर खोजबीन के बाद दूसरे बच्चे का शव भी निकाल लिया गया. इन बच्चों का शव देख दोनों के परिवार वालों में चीत्कार मच गयी.
पूरा इलाका लोगों को क्रंदन से दहल उठा. परिजनों के आंसू थामने का नाम नहीं ले रहे थे. पुलिस द्वारा दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








