मोतिहारी- बिहार चुनाव के मद्देनज़र मोतिहारी में राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर पुलिस ने छापा मारा है, यह कार्रवाई भाजपा नेता की हत्या के मामले से जुड़ी है. पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापेमारी की और राजन हत्याकांड के एक आरोपी सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी चिरैया के मोहदीपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.पुलिस का कहना है कि सुबोध यादव का नाम राजन हत्याकांड में आरोपितों की सूची में शामिल था. इसके अलावा उसके खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक छापेमारी टीम ने देर रात यह कार्रवाई की और मौके से कई अहम दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश में उसकी क्या भूमिका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पूर्वी चंपारण में महावीरी झंडा के दौरान राजन कुमार नाम के एक व्यक्ति की हत्या चाकू गोद कर कुछ युवकों ने कर दी थी जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. घटना के बाद राजन के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था और कई गाड़ियों को जला दिया था.








