बिहार- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अब जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जब रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की. तभी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा हाथ में दीजिए. लेकिन नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई और बोले हाथ में कह रहा है, गजब आदमी है भाई.
नीतीश कुमार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पार्टी के एक्स हैंडल पर चल रहा था. जैसे ही नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशि को माला पहनाई इसका वीडियो वायरल हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी निशाना साधा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ” मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ हैं तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं?”
बता दें पटना के सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में नीतीश ने मंच पर एक महिला पुरस्कार विजेता को सम्मानित करते हुए उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया था.
बाद में उन्होंने महिला के कंधे पर हाथ रखा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह घटना कैमरे में कैद हो गई. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हस्तक्षेप कर नीतीश को रोका. आरजेडी ने इसे ‘अनुचित व्यवहार’ बताते हुए इस्तीफे की मांग की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








