रांची- TenX Rifle Shooting Club ने IPSOWA दीवाली मेला 2025 के अवसर पर लोगों को निशानेबाज़ी के रोमांचक अनुभव से परिचित कराया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों के साथ-साथ झारखंड पुलिस, झारखंड सशस्त्र बल, और झारखंड जैगुआर के अधिकारी एवं कर्मियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं माननीय अतिथियों ने क्लब के स्टॉल का दौरा किया और स्वयं निशानेबाज़ी का अनुभव प्राप्त किया। उनके इस सहभागिता ने न केवल आयोजन की शोभा बढ़ाई, बल्कि खेल के प्रति जागरूकता और रुचि को भी प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और उत्सव का प्रतीक भी है। वहीं, TenX Rifle Shooting Club ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और आगंतुकों धन्यवाद दिया और इस अवसर को सफल और यादगार बनाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








