रांची– बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झामुमो को झारखंड की अस्मिता याद रखनी चाहिए. झामुमो के समर्थन से ही झारखंड में कांग्रेस और राजद की सरकार बनी है, लेकिन अब वही दल झामुमो को नजरअंदाज कर रहे हैं.
शाहदेव ने कहा कि झामुमो को बिहार में ऐतिहासिक रूप से हमेशा अपमान झेलना पड़ा है, और इस बार भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें तिरस्कार ही मिला है. उन्होंने मुख्यमंत्री से चुनौती दी कि अगर उनमें साहस है तो कांग्रेस और राजद के मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर सरकार अकेले चलाएं और झारखंड की गरिमा को स्थापित करें.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस बीच बीजेपी नेता ने कहा, “जिस तरह से जेएमएम बिहार के चौराहे पर कटोरा लेकर लंबे समय से खड़ा रहा. फिर एक सीट दो सीट दे दो, बड़े नेता आते गए और नजरअंदाज करके चलते गए और बाद में उनको ठेंगा दिखा दिया.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आगे उन्होंने कहा, “जो उनकी बेइज्जती हुई, जो आपने बिहार के चौराहे में झारखंड के मान-सम्मान को तार-तार किया उसका क्या.” शाहदेव ने आगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो गठबंधन के जितने भी मंत्री उनको कैबिनेट से बाहर कीजिए.








