डेस्क- दिवाली के शुभ मौके पर चड्ढा और चोपड़ा खानदान में किलकारी गूंजी है. इस गुड न्यूज ने सभी को इमोशनल कर दिया है. परिणीति बेटे की मां बनी हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर राघव ने लिखा कि नजर ना लगने वाली इमोजी के साथ इस गुड न्यूज को फैंस के साथ बांटा है.
राघव ने लिखा- वो आखिरकार आ गया है. हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा. हम सच में इससे पहले कि जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते. हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं. पहले एक दूसरे के साथ हम थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है. दिल से- परिणीति और राघव.
शादी के दो साल बाद कपल के घर नन्हे राजकुमार की किलकारी गूंजी है. फ्रेंड्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति सेनन, अनन्या पांडे से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें बेस्ट विशेज दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. उनका कहना है कि दिवाली के मौके पर इससे बड़ी कोई गुड न्यूज या बड़ा गिफ्ट हो ही नहीं सकता था. राघव-परिणीति को लाइफ की बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिली है.








