रांची- बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही महागठबंधन में रार नजर आ रहा है. चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर झामुमो और राजद के बीच टकराव की स्थिति हो गई है.
झामुमो की ओर से राजद पर राजनीतिक धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिहार की छह विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में महागठबंधन की समीक्षा की जाएगी.
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि हमने राजद को झारखंड में सम्मान दिया, हमारे स्टार प्रचारकों की बदौलत ही उनके चार एमएलए हैं. राजद को महागठबंधन में जगह मिलेगी या फिर बाहर किया जाएगा, इस पर पार्टी के बड़े नेताओं को समीक्षा के बाद फैसला लेना है लेकिन यह बात तो तय है कि हमारे बीच रिश्तों में खटास तो आ ही गई है, गांठ भी पड़ ही गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








