पटना- पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। अब तक 7 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद हुए हैं।
छापेमारी शुक्रवार सुबह से जारी है। टीम ने कंकड़बाग स्थित उनके आवास और हज भवन के पास स्थित कार्यालय में एक साथ छापेमारी शुरू की। अब तक की छापेमारी में करीब 7 लाख रुपये से अधिक कैश और कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। टीम दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है। अधीक्षण अभियंता की संपत्ति उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक होने की आशंका है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, निगरानी ने बीते 15 अक्टूबर को ग्रामीण कार्य विभाग में पटना में तैनात अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, जो पूर्वी इंदिरा नगर, कंकड़बाग, पटना के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आय से करीब 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार 41 रूपया का अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार पर अपनी आय से करीब 44.38% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई की है.








