छपरा- भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को छपरा से बतौर आरजेडी उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन किया. इस दौरान खेसारी भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके.
दरअसल, नामांकन करने के लिए जब खेसारी लाल यादव पहुंचे तो लोगों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी. इस क्रम में कई बार पुलिसकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा. हजारों की संख्या में खेसारी लाल यादव के समर्थक उनके नामांकन के समय नामांकन स्थल पर उपस्थित रहे.
वहीं पुलिस को कई बार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रयास करना पड़ा, लेकिन भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही थी. लोगों और समर्थकों का प्यार और अपनापन देखकर खेसारी रो पड़े.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खेसारी लाल यादव मरहौरा विधायक जितेंद्र राय के गले लगकर फूट-फूटकर रोने भी लगे. मरहौरा विधायक जितेंद्र राय ने उनके माथे पर हाथ फेर कर उन्हें चुप कराया.नामांकन के लिए जाते समय भी खेसारी लाल यादव के साथ अपार जनसमर्थन था और लौटते समय भी उनके साथ हजारों की भीड़ थी.
बता दें, खेसारी ने गुरुवार की शाम ही अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ आरजेडी का दामन थामा था. उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी. साथ ही खेसारी ने सोशल मीडिया में छपरा से नामांकन करने की जानकारी भी दी थी.








