पटना- पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के दौरान तेज प्रताप अपने साथ अपनी दिवंगत दादी की तस्वीर लिए हुए थे.
उन्होंने कहा, “मैंने अपनी दादी के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल किया है. मेरे पिता भी चुनाव लड़ते समय ऐसा ही करते थे. नामांकन दाखिल करने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने महुआ में बहुत काम किया है… जब मैं यहां से विधायक था तो मैंने इस क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दिलाई थी.
अब मैं वादा करता हूं कि अगर जनता मुझे फिर से मौका देती है तो मैं महुआ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी मंजूर करवाऊंगा. इसके अलावा, मैं क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी जारी रखूंगा.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज प्रताप को हाल में उनके पिता लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उन्होंने हाल में अपनी नई राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था. तेज प्रताप इससे पहले 2020 तक महुआ सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,








