पटना- भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ उन्होंने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। तेजस्वी यादव ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलायी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि खेसारी लाल चुनाव लड़ेंगे या नहीं..
आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद खेसारी लाल यादव और चंदा यादव के साथ तेजस्वी खुद मीडिया के सामने आए और फिर अपनी बातें रखी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों से वादा कर चुके हैं कि 14 नवंबर के बाद जब सरकार हमारी बनेगी तो हमारे दो महीने तक इस मामले में कानून बनाकर प्रत्येक घर में जिस घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं है उसे घर के एक सदस्य को नौकरी देंगे और हमने यह वादा कर लिया है और इस वादे को हम पूरा करेंगे।
वही खेसारी लाल यादव ने कहा कि हम तेजस्वी भैया से बहुत दिनों से जुड़े हुए हैं और आज निश्चित तौर पर उनके साथ काम करने का अवसर मिलेगा हम लोग एक साथ काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पूरे बिहार में घूम-घूम कर महागठबंधन का चुनाव प्रचार करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खेसारी लाल यादव की पत्नी के चुनाव लड़ने की बात सामने आने के बाद 14 अक्टूबर दिन बुधवार को खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए मना रहे हैं, लेकिन अब खबर है कि नामांकन की प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनों की वजह से राजद ने अंतिम समय पर खेसारी को ही अपना प्रत्याशी बना दिया है।
मिली जानकारी अनुसार, खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि चंदा यादव का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है।
वह मूल रूप से छपरा के एकमा के धानाडीह गांव की रहने वाली हैं लेकिन उनका नाम मुंबई की वोटर लिस्ट में है, जिसके कारण उनके नामांकन में पेंच फंस गया है। ऐसे में उनकी जगह खेसारी लाल यादव चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं हालांकि अभी उन्हें आरजेडी का सिंबल नहीं मिला है। पार्टी का सिंबल मिलते ही वह नामांकन दाखिल करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








