गोपालगंज- बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. पार्टियां अपने प्रत्याशियों के बीच सिंबल बाँट रही है. हालाँकि इस बीच कईयों के टिकट कट गए हैं. टिकट काटने के बाद प्रत्याशियों में नाराजगी देखी जा रही है.
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की विधायक कुसुम देवी का भी टिकट कट गया है. टिकट न मिलने कुसुम देवी ने खुलकर नाराजगी व्यक्त की और अपने आंसू नहीं रोक सकीं. जब समर्थक उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे तो कुसुम देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं. मां के आंसू देख उनके बेटे भी फफक पड़े.
वहीं टिकट काटने से विधायक के समर्थकों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है. टिकट कटने की खबर आते ही सैकड़ों की संख्या में समर्थक विधायक कुसुम देवी के आवास पर इकट्ठा हो गए और पार्टी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर कुसुम देवी ने रोते हुए कहा कि “हमने बीते 20 सालों से पार्टी की सेवा की, हर परिस्थिति में साथ दिया. जब पार्टी को जरूरत थी, हमने घर-परिवार छोड़कर जनता के बीच काम किया. आज पार्टी ने हमारे साथ विश्वासघात किया है.
वहीं उनके बेटे अंकित ने रोते हुए कहा, “पिताजी के गुजरने के बाद भाजपा को हम लोगों ने अपने परिवार की तरह माना, लेकिन भाजपा ने हम लोगों के साथ नाइंसाफी की है.”‘मेरी मां ने दिन-रात मेहनत की, जनता के बीच काम किया, लेकिन पैसे वालों के आगे पार्टी झुक गई.








