पटना- लोक गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गयी हैं. पटना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलायी.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मैथिली ठाकुर दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव लडेंगी. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा कैंडिडेट लिस्ट आने के बाद ही होगी.
बीजेपी ने अपनी सूची जारी कर दी है. इस सूची में मधुबनी के बेनीपट्टी से विनोद नारायण को टिकट दिया गया है. पहले कहा जा रहा था बेनीपट्टी से मैथिली ठाकुर से चुनाव लड़ेंगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि बीजेपी ने जो 71 नामों की लिस्ट जारी की है उसमें अलीनगर सीट से नाम की घोषणा नहीं की गई है. चूंकि मैथिली ठाकुर आज ही शामिल हुई हैं, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उनके नाम की घोषणा भी जल्द हो सकती है.
बता दें कि अलीनगर सीट से 2020 में वीआईपी के मिश्री लाल यादव विधायक बने थे. हालांकि बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. कुछ महीने पहले उन्हें जेल और अदालत का चक्कर भी काटना पड़ा था, जिसकी वजह से सदस्यता भी चली गई थी. हालांकि बाद में सदस्यता मिल गई पर पार्टी से दूरी बन गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








