डेस्क- राजस्थान के जैसलमेर में भीषण बस हादसा हो गया, जसमें कईयों के मरने की आशंका है। यह हादसा जैसलमेर से जोधपुर जा रही प्राइवेट बस में आग लगने की वजह से हुआ।
रिपोट्स के मुताबिक, जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और बस में लोग चीख-पुकार मचाने लगे। बचने के लिए लोगों ने चलती बस से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने की वजह बस में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 16 लोग झुलस गए। झुलसे हुए यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि ज्यादातर यात्री 70 फीसदी तक झुलस गए हैं।








