हजारीबाग- हजारीबाग पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति का नाम मुकेश कुमार मेहता है. 15 लाख रुपये के बीमा लाभ पाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की
बरही एसडीपीओ विमल कुमार ने बताया कि 15 लाख रुपये के बीमा लाभ पाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने पूरी घटना को अंजाम देने के लिए पहले सड़क दुर्घटना का बहाना बनाया.
सुनसान रास्ते पर अपनी पत्नी को हेलमेट से मारा. जब वह बेहोश हो गई तो गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके पीछे का एकमात्र उद्देश्य 15 लाख रुपये के बीमा का लाभ लेना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरही एसडीपीओ विमल कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पदमा से भद्रकाली जाने वाले रास्ते में एक दंपति सड़क पर बेहोश पड़े हैं.
जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका ग्राम बरही के दोनई कला गांव निवासी थी. वहीं घायल मुकेश मेहता बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल शिफ्ट हो गया.
घटना के तीन दिनों के बाद मृतका के मायके वालों ने पुलिस को आवेदन देकर हत्या की आशंका जाहिर की. आवेदन में उल्लेख किया गया कि मृतका के शरीर में किसी पर भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले थे. साथ ही घायल मुकेश कुमार मेहता के बदन पर भी कोई चोट के निशान नहीं थे. मोटरसाइकिल में भी किसी तरह की खरोंच नहीं आई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. जब आरोपी मुकेश कुमार मेहता से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
आरोपी पति ने बताया कि तीन माह पहले उसने 15 लाख रुपये का एलआईसी बीमा अपनी पत्नी के नाम पर कराया था. जिसका लाभ लेने के लिए उसने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी की हत्या कर दी.








