गढ़वा- गढ़वा के कमरमा गांव में बड़ी दुर्घटना हो गई जहां ईंट के भट्टे का निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई और चार मजदूरों घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची. सभी दबे मजदूरों को निकालकर सदर अस्पताल लाया गया.
जानकारी अनुसार, मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में नए ईंट भट्टे का निर्माण चल रहा था. यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले सभी मजदूर बिना किसी सुरक्षा के चिमनी पर चढ़ कर कार्य कर रहे थे कि अचानक चिमनी धराशाई हो गई.
इसके धराशाई होने के कारण कार्य कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए. आनन फानन में स्थानीय लोग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबे में दबे 5 लोगों का रेस्कयू किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान पप्पू नाम के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि शेष चार गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है.
ईंट भट्ठे के हेड मिस्त्री ने बताया कि ईंट कमजोर थी जिसके कारण यह घटना घटी है. वहीं घटना स्थल पर से मलवे को हटाने का कार्य किया जा रहा है ताकी यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलवे में कोई और न दबा हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








