पटना- जन सुराज के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होते ही प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा होने लगा. नेता प्रशांत किशोर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ऐसे में पीके को प्रेस कांफ्रेंस स्थल से निजी बाउंसरों ने किसी तरह सुरक्षित सभागार से बाहर निकाला.
बलरामपुर विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की प्रतीक्षा कर रहे गुलाम हैदर का नाम सूची में नहीं था. असाब आलम को उम्मीदवार बनाया गया. इससे वे बेहद नाराज हो गए. मंच से ही प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांचल में अब जन सुराज का काउंटडाउन शुरू हो गया है.
बख्तियारपुर से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे पुरुषोत्तम ने भी जोरदार विरोध किया. जब उन्हें पता चला कि पार्टी ने वाल्मीकि कुमार को उम्मीदवार बनाया है तो उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान ही हंगामा शुरू कर दिया. पुरुषोत्तम ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए क्षेत्र में दिन-रात मेहनत की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुरुषोत्तम और अन्य नाराज कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण प्रशांत किशोर को प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही रोकनी पड़ी. कांफ्रेंस के बाद मीडिया से सवाल पूछने की जब बारी आई तब तक नाराज कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई. माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया.
जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की. इस सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले पार्टी ने 51 नामों की घोषणा की थी. इस तरह अब तक कुल 116 प्रत्याशियों के नाम पार्टी की ओर से घोषित किए जा चुके हैं. खास बात यह है कि इनमें 21 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं.








