हजारीबाग- सीआरपीएफ और हजारीबाग पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. हजारीबाग-बोकारो जिले के सीमावर्ती इलाके से दो एसएलआर राइफल, मैगजीन, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की गई है.
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राज्य भर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है और हजारीबाग में भी यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है.
हजारीबाग-बोकारो जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी. इसी सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया और यह सफलता मिली, जिसमें सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नक्सली सामग्री मिलने के बाद पूरे इलाके में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस नक्सलियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न इलाकों में गश्त भी कर रही है. जंगली इलाकों में भी अभियान चलाया जा रहा है.








