पटना- लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अनफ्रेंड और अनफॉलो कर दिया है. उनके इस कदम ने यह साफ संकेत दे दिया है कि लालू परिवार की राजनीतिक राहें अब पूरी तरह अलग हो चुकी हैं.
तेजप्रताप यादव काफी पहले ही राष्ट्रीय जनता दल से अलग हो चुके हैं. उन्होंने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था और अब वे महागठबंधन से हटकर नए गठबंधन के साथ राजनीति कर रहे हैं.
तेजप्रताप लगातार अपने बयानों से यह जता चुके हैं कि वे अब आरजेडी या परिवार की पारंपरिक राजनीति से खुद को जोड़कर नहीं देखना चाहते. सोशल मीडिया पर तेजस्वी को अनफॉलो करना उसी नाराजगी और दूरी का नया प्रतीक माना जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप ने परिवार से दूरी का इशारा किया हो। इससे पहले उन्होंने अपनी दोनों बहनों मीसा भारती और हेमा यादव को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। अब वह केवल पांच अकाउंट्स को फॉलो करते हैं- जिनमें उनके पितालालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, और बहन राज लक्ष्मी यादव शामिल हैं।








